मनाली विंटर कार्निवल में महिलाओं ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा:कुल्लवी वेशभूषा में महानाटी प्रतियोगिता में लिया भाग, सीएम सुक्खू से की मुलाकात

हिमाचल प्रदेश के मनाली विंटर कार्निवल में महिलाओं ने पारम्परिक कुल्लवी परिधानों में अपनी सांस्कृतिक छटा बिखेरी। मंगलवार को लेफ्ट बैंक मनाली के 100 महिला मंडलों की 850 महिलाओं ने पारंपरिक कुल्लवी वेशभूषा में मॉल रोड पर महानाटी प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में वीरवार को राइट बैंक मनाली के 150 महिला मंडलों की 1200 महिलाएं अलग ड्रेस कोड में नाटी प्रस्तुत करेंगी। महिलाओं के लिए विशेष फैशन शो विंटर कार्निवल में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए नाटी और रस्सा कस्सी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए विशेष फैशन शो का भी आयोजन किया जा रहा है। महिलाओं की बढ़ती सहभागिता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रोत्साहन राशि 25 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से की मुलाकात महिला मंडलों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को मनाली स्थित सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। महिलाओं ने एक स्वर में प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए इस कदम की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *