मनेंद्रगढ़ में बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण:सुरक्षा बलों की निगरानी में केंद्रों तक पहुंचाई गई; शांतिपूर्ण परीक्षा के कड़े निर्देश

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री का वितरण सुरक्षित तरीके से किया गया। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देश पर यह प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के साथ पूरी की गई। जिले के शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से सभी परीक्षा केंद्रों के लिए गोपनीय दस्तावेजों का मिलान और वितरण किया गया। सभी परीक्षा केंद्र अध्यक्षों को सौंपी गई सामग्री को सुरक्षा बलों की मौजूदगी में थाना या चौकी में जमा किया गया है। शांतिपूर्ण परीक्षा के कड़े निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने नकल मुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी दल तैनात किए हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ईमानदारी से परीक्षा देने की अपील जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने छात्रों से ईमानदारी से परीक्षा देने की अपील की है। परीक्षा दिवस पर प्रश्न पत्र नियत समय पर केंद्रों तक पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार कामेश कश्यप, समन्वय संस्था के प्राचार्य अमृत लाल गुप्ता, शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रकाश तिवारी, विनय मोहन भट्ट, पी. बड़ा, अमित परमार और माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *