मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी:भरतपुर सहित प्रदेश के 8 मेडिकल कॉलेज में कैंसर के मरीजों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

भरतपुर सहित प्रदेश के आठ मेडिकल कॉलेज में कैंसर के मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। जहां कैंसर रोगियों का 20 बेड का डे केयर वार्ड होगा और वहीं कीमोथैरेपी मरीजों व परिजनों के लिए वेटिंग स्थल व रिलैक्सिंग संगीत सहित अन्य सुविधाएं मिलेगी। आरबीएम अस्पताल के कैंसर यूनिट में कीमोथैरेपी मरीजों की सुविधाएं बढ़ाए जाने की काफी दिनों से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। जहां आने वाले मरीजों व उनके तीमारदार लोगों के लिए डे केयर वार्ड में कीमोथेरेपी के दौरान काफी परेशान होती थी। इस वजह से अस्पताल प्रशासन ने राजस्थान चिकित्सा शिक्षा को प्रस्ताव बनाकर भेजा था और सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग की थी। इस पर चिकित्सा शिक्षा के आयुक्त ने भरतपुर सहित प्रदेश के आठ मेडिकल कॉलेजों में कैंसर के कीमोथैरेपी मरीजों को 27 लाख 26 हजार रुपए का अनुमोदन कर आरएमआरएस के माध्यम से सुविधाएं ​दिए जाने के आदेश दिए हैं। आरबीएम अस्पताल के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. चरन सिंह चौधरी ने बताया कि अस्पताल की कैंसर यूनिट में मरीजों की कीमोथैरेपी की सुविधा है। अस्पताल में हर माह करीब 300 मरीजों को ओपीडी रहती है, जबकि 100-125 मरीजों की कीमोथैरेपी भी की जाती है। कॉलेज का नाम राशि एसजेपी मेडिकल कॉलेज भरतपुर 2.70 लाख एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर 5.68 लाख एसएमएस मेडिकल कॉलेज 2.40 लाख एसपी मेडिकल कॉलेज बीकानेर 2.70 लाख आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर 90 हजार जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर 3.10 लाख जेएमसी हॉस्पीटल कोटा 6.18 लाख जेएच मेडिकल कॉलेज झालावाड़ 3.60 लाख ^आरबीएम अस्पताल में कैंसर यूनिट में मरीजों के लिए सुविधाओं का विस्तार करने की जरूरत थी। इस वजह से कैसर के कीमोथैरेपी मरीजों की सुविधाओं के प्रस्ताव राजमेस को भेजे गए थे, जिनकी मंजूरी मिल गई है। जल्दी ही ये सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। डॉ. नगेंद्र सिंह भदौरिया, चिकित्सा अधीक्षक, आरबीएम अस्पताल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *