महंत महावीर दास जी का जन्मदिवस मनाया

अमृतसर| कर्मों ड्योढ़ी गद्दी बावा लाल दयाल में साकेतवास महंत महावीर दास जी का जन्मदिवस श्रद्धा से मनाया गया। मंदिर के गद्दी नशीन महंत अनंतदास महाराज की अध्यक्षता और संगत के सहयोग से मनाए गए महाराज के जन्मदिवस पर विधायक डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। सारे मंदिर को फूलों से सजाया गया। वहीं पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ महाराज का पंचामृत स्नान कराया। शाम साढ़े 6 से रात 9 बजे तक चले समारोह में छोटे बच्चों की ओर से सुंदर झांकियां निकाली गई। जबकि महाराज के परम सेवक, भजन गायक दिनेश शर्मा और राजीव भाटियां ने अपनी मधुर आवाज में महाराज का गुणगान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *