महावीर जयंती…:अभिषेक और शांतिधारा के बाद भगवान महावीर को कराया नगर भ्रमण

भगवान महावीर जयंती पर गुरुवार को श्री दिगंबर जैन पंचायत ने दिगंबर जैन मंदिर अपर बाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली। सुबह अभिषेक और शांतिधारा के साथ मांगलिक कार्यक्रम शुरू हुआ। फिर पीतल के चमचमाते रथ पर भगवान महावीर की अष्टधातु की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया। डिविजनल कमिश्नर अंजनी कुमार मिश्रा ने आरती उतारकर शोभायात्रा की शुरुआत की। यह शोभायात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर रातू रोड के वासू पूज्य जिनालय पहुंची, जहां भगवान का फिर अभिषेक किया गया। डोरंडा में भी निकली शोभायात्रा डोरंडा के भगवान नमीनाथ मंदिर से भी श्री जैन श्वेतांबर संघ ने भगवान का अभिषेक करने के बाद शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में जैन तीर्थंकरों ने अहिंसा से जुड़े जयकारे लगाए। शोभायात्रा का जगह-जगह सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया। फूल बरसाए। जैन समाज के लोगों ने भगवान की आरती भी उतारी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *