लुधियाना| शिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर हर हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा 8 फरवरी को विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी। संत समाज के सानिध्य में निकलने वाली इस यात्रा को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। कमेटी के चेयरमैन जीवन गुप्ता और प्रधान अश्वनी बहल ने बताया कि रथयात्रा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शहर की सभी धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। इस दौरान समाजसेवी जतिंद्र सचदेवा को यात्रा का निमंत्रण सौंपा गया। सचदेवा ने कहा कि शिव की आराधना दुखों से मुक्ति का मार्ग है।


