सिद्ध पीठ संकटमोचन हनुमान मंदिर में 1316वां हवन यज्ञ में डाली आहुतियां

भास्कर न्यूज | लुधियाना हैबोवाल कलां स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर में भक्ति और शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर की निरंतर चल रही हवन श्रृंखला के 1316वें हवन यज्ञ और भव्य संध्या चौकी में भारी संख्या में भक्तों ने हाजिरी भरी। मंदिर प्रधान अमन जैन, चेयरमैन ऋषि जैन और उपप्रधान अनुज मदान की अध्यक्षता में आयोजित इस अनुष्ठान में विश्व शांति और जनकल्याण की आहुतियां डाली गईं। सुबह के सत्र में आचार्य पं. विष्णु के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक रीति-रिवाज से पूजन संपन्न करवाया। यजमान परिवारों ने मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां डालीं। संध्या चौकी का मुख्य आकर्षण नन्हें भजन गायक यश भट्टी रहे, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज में बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर श्री सिद्धि विनायक मंदिर के युवा मंच महाआरती संघ द्वारा गणेश कुमार के नेतृत्व में भव्य महाआरती की गई। इसमें हन्नी कौशल और एडवोकेट अजय अरोड़ा सहित दर्जनों युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान श्री बालाजी महाराज का पवित्र ध्वज फहराया गया और श्रद्धालुओं पर पवित्र जल के छींटे डाले गए। इस मौके पर सौरव जैन, सोमनाथ मड़कन, ज्योति गुप्ता, संजय गुप्ता, राहुल हांडा, संदीप पब्बी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। भजन संध्या के दौरान मौजूद मंदिर ट्रस्ट के सदस्य। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *