भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री गोविंद गोधाम में आगामी 4 फरवरी 2026 को प्राकट्य दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार दिन की शुरुआत भव्य गौ-सेवा से होगी, जहां श्रद्धालु गौवंश की सेवा कर पुण्य अर्जित करेंगे। इसके पश्चात मंदिर परिसर में श्री राधा-कृष्ण की विशेष आरती उतारी जाएगी। उत्सव का मुख्य आकर्षण भगवान को अर्पित किया जाने वाला 56 भोग होगा। संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुंदर दास धमीजा, अशोक धवन, मनोहर वर्मा और वीडीसी मेम्बर सोनी वालिया ने संयुक्त रूप से जानकारी साझा करते हुए बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज गोयल, सुभाष जिंदल, डॉ. अश्वनी गुप्ता और बसंत कुमार ने बताया कि इस विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा।


