महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करता, फिर पहनकर सोता:भागते समय आरोपी का श्रमिक कार्ड घर में गिरा, उसमें लिखे नाम से पकड़ा आरोपी

भोपाल की कोलार पुलिस ने एक अजीबोगरीब चोर को पकड़ा है। आरोपी महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करता, फिर खुद पहनकर घूमता था। मंगलवार रात वह अमरनाथ कॉलोनी में रहने वाले एक डेरी संचालक के घर घुसा और बालकनी से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुरा लिए। डेरी संचालक के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे बालकनी में परछाई दिखी। गेट खोलकर ललकारने पर आरोपी अंडरगारमेंट्स लेकर भाग गया, लेकिन भागते समय उसका श्रमिक कार्ड घर में गिर गया, जिस पर नाम दीपेश लिखा था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने बुधवार दोपहर आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया। पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी सो रहा था और चोरी किए गए अंडरगारमेंट्स उसने पहन रखे थे। इसका वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने इससे पहले मंदाकिनी कॉलोनी के एक अन्य घर में भी चोरी की थी। भागते समय वहां से चुराए गए अंडरगारमेंट्स उनके घर में छूट गए, जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। देखिए तस्वीरें आरोपी में फेटिशिज्म और वैंडलिज्म जैसी मनोवैज्ञानिक प्रवृत्तियां
जेपी अस्पताल के क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. राहुल शर्मा के अनुसार, आरोपी में फेटिशिज्म और वैंडलिज्म जैसी मनोवैज्ञानिक प्रवृत्तियां हो सकती हैं। ऐसे व्यवहार के पीछे महिलाओं के प्रति आक्रोश या नकारात्मक भावनाएं भी कारण हो सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में मनोवैज्ञानिक इलाज और काउंसलिंग जरूरी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। ये खबर भी पढ़ें… बुर्का पहनकर ससुर की जासूसी करने पहुंचा दामाद:महिला की आवाज में की अश्लील बातें भोपाल में एक युवक अपने दो दोस्तों के साथ बुर्का पहनकर ससुर की जासूसी करने उनके घर पहुंच गया। वहां दामाद महिला की आवाज में ससुर से अश्लील बातें करने लगा। बुर्के के नीचे जूते पहना देखकर ससुर को शक हुआ तो उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *