महिलाओं से छीनतई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश:जमशेदपुर के बर्मामाइंस और बिस्टुपुर से दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और पर्स बरामद

जमशेदपुर पुलिस ने महिलाओं से छीनतई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बर्मामाइंस और बिस्टुपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय इस गिरोह के दो सदस्यों को मरीन ड्राइव के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मानगो निवासी अर्सलान अंसारी और मोहम्मद नावेद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से महिलाओं से छीने गए मोबाइल, पर्स और अन्य सामान बरामद किए हैं। जांच में पता चला है कि अर्सलान अंसारी पर मानगो थाना में पहले से मारपीट का एक मामला दर्ज है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *