महिला आईटी इंजीनियर से 9.40 लाख की साइबर ठगी

हरला थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। सेक्टर-9 निवासी महिला आईटी इंजीनियर से साइबर अपराधियों ने 9 लाख 40 हजार रुपए ठग लिया है। महिला को कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया था। पी​ड़िता ने हरला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि यह ठगी 6 से 18 नवंबर के बीच हुई। साइबर ठगों ने उन्हें व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से एक निवेश ग्रुप में जोड़ा था। इस ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग से संबंधित टिप्स और मुनाफे के स्क्रीनशॉट भेजे जाते थे। शुरुआत में महिला ने छोटी रकम का निवेश किया, जिसपर उन्हें मुनाफा दिखाया गया। इससे इनका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद ठगों ने अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए और धीरे-धीरे कुल 9 लाख 40 हजार रुपए की ठगी कर ली। पिछले साल 28 मामलों में 2.84 करोड़ की ठगी बताते चलें कि बोकारो जिले में 2024 में कुल 28 साइबर ठगी के मामले आए जिसमें 2 करोड़ 84,890 रुपए की ठगी ​हुई है। वहीं वर्ष 2025 में 29 मामले सामने आए, जिसमें 1,61,10,497 रुपए की ठगी हुई है। इसमें पुलिस ने 3,37,294 रुपए वापस कराया और 14 लाख 33 हजार 80 रुपए जब्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *