महिला उत्पीड़न पर 23 सितंबर को होगी गोष्ठी:एसआरजी अस्पताल में विशेषज्ञ देंगे कानूनी जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर होगी चर्चा

झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में महिला उत्पीड़न निवारण कमेटी की बैठक उपाधीक्षक सुमित सिंह हाड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिकायत पेटिका की जांच की गई, जिसमें कोई शिकायत नहीं मिली। कमेटी ने महिलाओं में अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संगोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया। साथ ही अस्पताल परिसर में कमेटी सदस्यों के नाम और नंबर प्रदर्शित करने का फैसला किया गया। सदस्यों ने शिकायतकर्ता महिलाओं की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया। पॉश अधिनियम के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रावधानों पर चर्चा की गई। स्पष्ट किया गया कि अवांछित व्यवहार को मौखिक या लिखित रूप से मना करने के बाद भी दोहराए जाने पर ही कार्रवाई की जाती है। 23 सितंबर को होने वाली गोष्ठी में विशेषज्ञ विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गुप्ता और फिजिशियन विनीत अग्रवाल यौन हिंसा से होने वाले मानसिक और शारीरिक प्रभावों पर जानकारी देंगे। डाइटिशियन जलज तिवारी तनाव प्रबंधन और आहार पर मार्गदर्शन करेंगे। सोशल वर्कर ज्योति सिंह सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव पर चर्चा करेंगी। फोरेंसिक एक्सपर्ट सुमित हाड़ा कानूनी प्रक्रिया और प्रावधानों की जानकारी देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *