महिला कर्मचारी ने मोहल्लेवसियों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दी:कहा- अधिकारी संग गैराज में बंद किया, SHO बोले- जांच कर रहे

टोंक के एक अधिकारी के साथ उसके प्लाट पर मौजूद महिला कर्मचारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लज्जा भंग करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसकी जांच कोतवाली के ASI भगवान सिंह को सौंपी है। कोतवाली थाना पुलिस भंवर लाल वैष्णव ने बताया- पीड़िता ने रिपोर्ट दी है कि अधिकारी उनसे प्लाट पर संबंधित काम की जानकारी ले रही थी। इसी दौरान मोहल्ले वाले लोगों की भीड़ आई और उसे गैराज में बंद कर उसकी लज्जा भंग की। कोतवाल भंवरलाल वैष्णव ने बताया कि अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है, इसकी जांच होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। महिला कर्मचारी ने अज्ञात 15 – 20 लोगों के खिलाफ उसकी लज्जा भंग करने की रिपोर्ट दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *