महिला दिवस पर स्वास्थ्य और करियर पर विशेष चर्चा:70 फीसदी महिलाएं एनीमिया से पीड़ित, डॉक्टरों ने दिए घरेलू उपचार के टिप्स

झालावाड़ के पीजी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय आयुर्वेद अस्पताल की डॉ. स्नेहा रावल और डॉ. अंजली मीणा मुख्य अतिथि रहीं। प्रिंसिपल प्रो. फूल सिंह गुर्जर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ. रावल ने महिला स्वास्थ्य पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 70 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन, ओसीडी, श्वेत प्रदर और ब्रेस्ट कैंसर की समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कुछ घरेलू उपाय भी सुझाए। लोहे की कढ़ाई का उपयोग, स्वच्छ शौचालय का प्रयोग और मासिक धर्म के दौरान विशेष सफाई पर जोर दिया। साथ ही सप्ताह में तीन दिन पालक खाने की सलाह दी। डॉ. अंजली मीणा ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लड़कियां अपनी पसंद के क्षेत्र में करियर चुनें। डॉ. अशोक कंवर शेखावत ने कहा कि स्त्री स्वयं में सशक्तिकरण का प्रतीक है। प्रिंसिपल गुर्जर ने महिलाओं को आंतरिक रूप से सशक्त होने का आह्वान किया। उन्होंने बेटियों को परिवार के साथ अपनी समस्याओं पर खुलकर चर्चा करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. हमीद अहमद ने किया और डॉ. प्रमिला शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया कार्यक्रम में डॉ. अर्जुमन्द कुरैशी, डॉ. गजेन्द्र कुमार मालवीया, प्रो. वी.पी. सिंह, प्रो. प्रणव देव, प्रो. रामकल्याण मीणा, डॉ. ओम प्रकाश बैरवा, मनीष सिंह चौहान, सुश्री सोनम, सुश्री प्रियंका गर्ग, हर्षा जायसवाल संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *