अमृतसर| माता लाल देवी जी के मंदिर में सोमवार शाम को अशोक वाटिका स्कूल के बच्चे पहुंचे। मंदिर कमेटी की अध्यक्षता में स्कूल के बच्चों द्वारा माता रानी का गुणगान किया गया। शाम 7 से लेकर 8:30 बजे तक चले भजन गायन दौरान स्कूल के टीचर भी पहुंचे। बच्चों ने अपनी मधुर वाणी से माता लाल देवी जी का गुणगान किया। एक सुर में गाते हुए सभी बच्चों को देखकर सेंकंडो भक्तजन मंत्र मुक्त हो उठे। मंदिर कमेटी की ओर से स्कूल के सभी बच्चों को सिरोंपे डालकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी बच्चों को प्रसाद भी बांटा गया। इस मौके पर कई भक्तजन पहुंचे। कमेटी के प्रधान ने बताया कि माताजी के भक्तों द्वारा रोजाना सुबह शाम मंदिर में आकर भजन किए किया जा रहा है। यह 20 फरवरी तक चलेंगे।


