मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर शहर से लगे पत्थलगांव एनएच में लालमाटी के पास मालवाहक टीपर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। ग्राम दोरना लुंड्रा निवासी 37 वर्षीय गंगाप्रसाद नगेसिया अंबिकापुर गंगापुर में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। बुधवार शाम को वह बाइक से वापस घर जा रहा था। वह लालमाटी के पास पहुंचा था कि टीपर वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। पता चलने पर परिजन पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घर में टहलते समय एक बुजुर्ग अचानक गिरा और सिर में आई चोट से बेहोश हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया ग्राम भगवानपुर प्रेमनगर निवासी 60 वर्षीय श्रीनाथ एक्का बुधवार सुबह टहलते समय घर के पास गिरा और घायल हो गया। परिजन ने उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। उसे सिर में चोट आई थी। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *