मालार्पण में हुआ ‘काव्य–कलम’ का 30वां संस्करण:साहित्य, कला, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को किया सम्मानित

सरदार पटेल मार्ग स्थित मालार्पण में माही संदेश की ओर से साहित्यिक श्रृंखला ‘काव्य–कलम’ का 30वां संस्करण आयोजित हुआ। कार्यक्रम में साहित्य, कला, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रेमा माथुर प्रेरणा पुरस्कार 2025 डॉ. अंशु जैन – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा, डॉ. राकेश गुर्जर – समाज सेवा (मिशन धड़कन), विकास जैन – सुरक्षित/असुरक्षित स्पर्श जागरूकता, डॉ. भारती – शिक्षा व समाज सेवा, डॉ. तरुण चौधरी – प्राकृतिक चिकित्सा (सुकून नेचर केयर), विंध्य कोकिल भैया लाल व्यास – काव्य-कलम सम्मान 2025, डॉ. तृप्ति गोस्वामी “काव्यांशी” – साहित्य, सीमा जोशी मूथा – साहित्य, पं. भूदेव प्रसाद शर्मा स्मृति पुरस्कार 2025, रघुवीर सिंह (Retd. ASP), कोर्स डायरेक्टर, CDTI जयपुर – शिक्षा एवं समाज सेवा को सम्मानित किया गया। कला, साहित्य और समाज सेवा का संगम सम्मान समारोह के साथ-साथ मंच पर आमंत्रित सभी प्रतिभाओं ने अपनी कविताएं, अनुभव और सामाजिक योगदान की प्रेरक यात्राएं साझा कीं। कविताओं, विचारों और संवादों ने उपस्थित श्रोताओं को साहित्य और रचनात्मक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। माही संदेश के संरक्षक सुधीर माथुर और प्रधान संपादक रोहित कृष्ण नन्दन ने बताया कि ‘काव्य–कलम’ का उद्देश्य साहित्य, समाज और कला जगत की प्रतिभाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। यह आयोजन प्रतिमाह मालार्पण में आयोजित किया जाता है, जिसमें युवा और वरिष्ठ दोनों वर्गों को समान अवसर मिलता है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. प्रिया गोयल ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *