मासूम से दरिंदगी की हद पार…मुंह बांधा, जंगल ले गया:गौहरगंज में बच्ची से दुष्कर्म पर परिजनों का गुस्सा; नानी ने बताई पूरी घटना

‘दरिंदे को सिर्फ एनकाउंटर की सजा मिले। उसे सरेआम सबके सामने गोली मार दो। तभी मुझे चैन मिलेगा’… यह कहते हुए पार्वतीबाई (परिवर्तित नाम) रोने लगती है। वह गौहरगंज के पास एक गांव की उस 6 साल की नन्हीं बच्ची की नानी है, जिसके साथ आरोपी सलमान ने दुष्कर्म किया। बच्ची को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पिछले 5 दिन से मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस प्रदर्शन की आग अब भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, विदिशा, बैतूल, कटनी, रायसेन समेत कई जिलों में भी पहुंच गई है। इसी बीच दैनिक भास्कर की टीम गौहरगंज से 10 किलोमीटर दूर बच्ची के गांव पहुंची। दरिंदगी की दास्तां सुनाते ही नानी की आंखों में गुस्सा तैर गया
जबलपुर हाईवे से 3 किमी अंदर एक छोटे से गांव में बच्ची का परिवार रहता है। सुरक्षा के मद्देनजर घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं और हर आने-जाने वालों पर नजर रख रहे हैं। अंदर बरामदे में बच्ची की नानी, नाना, मौसी और मामा हैं। दरिंदे सलमान और उसकी दरिंदगी की दास्तां सुनाते ही नानी की आंखों में जैसे गुस्सा तैर रहा है। 21 नवंबर की रात में हुए वाकये को सुनाकर उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। नानी ने बताया, दरिंदा सलमान गांव में एक क्रॅशर पर काम करता था और गौहरगंज से आता-जाता था। गांव की ही किराने की दुकान से सामान लेता था। इस दौरान उसे बच्ची खेलती दिखती थी उसे रोज टॉफी देता था। 21 तारीख के दिन बच्ची पड़ोस में टमाटर देने गई थी। दरिंदा सलमान यहां से निकला और बच्ची का मुंह दबाकर जंगल में ले गया। काफी देर बाद भी जब बच्ची वापस नहीं लौटी तो उसे ढूंढने लगे। एक-डेढ़ घंटे बाद सलमान बच्ची को छोड़कर भाग निकला। दरिंदा बच्ची को मुंह बांधकर जंगल ले गया। जहां उसके साथ दरिंदगी की। नानी ने कहा कि मासूम से ऐसी दरिंदगी कोई दरिंदा ही कर सकता है। उसे बीच चौराहे पर गोली मारकर एनकाउंटर किया जाए। सब लोग उसका एनकाउंटर देखें। तभी बच्ची को सही न्याय मिलेगा। बच्ची को लेकर परिजन ही नहीं गौहरगंज की महिलाएं भी गुस्से में हैं। धरने में शामिल एक महिला ने कहा कि पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। 5-6 दिन हो गए हैं, दरिंदे का पुलिस पता नहीं कर पाई है। मांग है कि उसे जल्दी पकड़े और बीच चौराहे पर फांसी की सजा दें। तभी बच्ची को न्याय मिलेगा। गौहरगंज में प्रदर्शन…पथराव, लाठीचार्ज
बुधवार को गौहरगंज में बड़ा प्रदर्शन हुआ। प्रदेशभर से हजारों लोग इकट्‌ठा हुए। चेतावनी दी कि 5 दिन के अंदर यदि सलमान को पुलिस ने नहीं पकड़ा तो उग्र प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, धरने के बाद गौहरगंज ने तनाव की स्थिति बन गई है। धरने के बाद ही यहां पर पुलिस के लाठीचार्ज के बाद पथराव हो गया। जवाब में आंसू गैस के गोले छोड़कर पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल किया। गौहरगंज में अब भी 6 जिले- भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, बैतूल और नर्मदापुरम जिले का 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात है। क्यूआरएफ यानी क्विक रिस्पांस फोर्स भी तैनात किया गया है। डीआईजी, एसपी, 8 डीएसपी और 10 से ज्यादा इंस्पेक्टर तैनात हैं। एक टीम जंगलों में जाकर आरोपी सलमान को ढूंढ रही है तो अन्य टीमें भी तलाश में जुटी है। नानी ने दिखाए बच्ची के खून से सने कपड़े
इससे पहले 25 नवंबर को गौहरगंज में चल रहे धरना स्थल पर मासूम की नानी रोते हुए वे कपड़े लेकर बैठ गईं, जिनमें बच्ची के साथ अपराध हुआ था। कपड़ों पर लगा खून देखकर वहां मौजूद महिलाएं और ग्रामीण खुद को रोने से रोक नहीं पाए। बार-बार कह रही थीं-‘हमारी बच्ची को क्या हाल में छोड़कर गया… ऐसा कभी नहीं देखा। हम आरोपी की फांसी या एनकाउंटर की मांग करते हैं। ग्रामीण कहते हैं कि यह घटना गांव की आत्मा को झकझोर देने वाली है। आरोपी पर पहले से दो केस दर्ज यह खबर भी पढ़िए… रायसेन के गौहरगंज में अघोषित कर्फ्यू:पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज रायसेन के गौहरगंज में फिलहाल अघोषित कर्फ्यू के हालात हैं। लोग घरों में बंद हैं। सड़कें सुनसान हैं। 6 जिलों की पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। 500 से अधिक जवान हालात पर नजर रख रहे हैं। क्विक रिस्पॉन्स फोर्स भी मौके पर है। DIG प्रशांत खरे के मुताबिक, हालात कंट्रोल में हैं। हालांकि, 6 साल की बच्ची से रेप का आरोपी सलमान उर्फ नजर फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। पढ़े पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *