माहौल खराब करने के आरोप में आजाद प्रत्याशी के पति सहित 8 पर केस

थाना छेहर्टा पुलिस ने वार्ड नंबर 79 में चुनाव निशान गलत होने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन करने के मामले में आजाद उम्मीदवार के पति सहित 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान उम्मीदवार के पति गुरदेव सिंह निवासी छेहर्टा, रोहित, बलराज सिंह और मुनीश कुमार के रूप में हुई है, जबकि 4 अज्ञात हैं। पुलिस ने 2 आरोपियों रोहित और मुनीश को काबू किया है। पुलिस ने बताया कि वोटिंग वाले दिन वार्ड 79 में आजाद उम्मीदवार और उसके पति ने चुनाव निशान गलत होने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपियों ने माहौल खराब करने की कोशिश की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *