मिर्जाचौकी में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

मिर्ज़ाचौकी, साहिबगंज |मिर्ज़ाचौकी धर्मशाला भवन में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क जांच एवं दवाओं का लाभ उठाया। शिविर का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी हीरा भगत ने फीता काटकर किया। शिविर में हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक कुमार तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीका ने मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं। समाजसेवी हीरा भगत ने बताया कि सिद्धिविनायक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर गरीब एवं जरूरतमंद तबके के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *