मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए मार्च तक की राशि आवंटित कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग ने इसे सभी जिलों को भेज दिया है। राज्य में इस योजना के लाभुकों और आवेदकों की जांच चल रही है, इसलिए दिसंबर में कई महिलाओं के खाते में पैसे नहीं भेजे गए थे। अब जांच में सही पाए गए लाभुकों के खाते में बुधवार को पैसे भेजने की तैयारी है। इस दिन जमशेदपुर में 26 हजार लाभुकों के खाते में पैसे ट्रांसफर होने की उम्मीद है। वहीं अन्य जिलों में भी सही पाए गए लाभुकों के खाते में पैसे भेजे जा सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले छह जनवरी को समारोह आयोजित कर महिलाओं के खाते में पैसे भेजे गए थे। जनवरी की किस्त भी जल्दी ही मिलने की उम्मीद है।


