मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले:राज्य में 445 करोड़ रुपए के चार नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क की होगी स्थापना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम साय ने कहा कि 2003 में जनादेश के बाद डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनाए गए जिनके नेतृत्व में प्रदेश का तेजी से विकास हुआ। मुझे गर्व होता है कि डॉ सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में जो पीडीएस व्यवस्था बनाई गई। वह आज पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ पीडीएस व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि यह एकमात्र निगम है जो प्रदेश की 75 प्रतिशत जनता से जुड़ा हुआ है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलेपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने उद्योग भवन में अपना कार्यभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सीएसआईडीसी प्रदेश में औद्योगिक वातावरण के निर्माण में बेहतर कार्य करेगा। साय ने कहा कि वर्तमान में 4.50 लाख करोड़ रूपए का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। राज्य में खनिज, बिजली और पानी की पर्याप्त उपलब्धता से उद्योगों को फलने-फूलने का अवसर मिलेगा। इसी तरह 445 करोड़ रुपए के चार नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क की स्थापना की जाएगी। वहीं छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा और छत्तीसगढ़ बाल अधिकार सरंक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. वर्णिका शर्मा ने भी अपना पदभार संभाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *