मुख्य सचिव की पत्नी को ईडी ने भेजा नोटिस, दस्तावेज मांगा

जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार को नोटिस जारी किया है। ईडी ने बरियातू रोड स्थित बर्लिन अस्पताल की कथित जमीन से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। बर्लिन अस्पताल की जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर ईडी पिछले तीन वर्षों से जांच कर रही है। जांच के दौरान जमीन की मापी और मूल्यांकन कराया जा चुका है। -शेष पेज 11 पर 12 कट्ठा जमीन की गलत तरीके से खरीद-बिक्री हुई ईडी की जांच में पता चला है कि बड़गाई अंचल के खाता नंबर 54 के प्लॉट नंबर 2711 की करीब 12 कट्ठा जमीन की गलत तरीके से खरीद-बिक्री की गई। जमीन बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर बेची गई। पहले यह जमीन डॉ. नलिनी रंजन सिन्हा और ऊषा सिन्हा ने खरीदी थी। बाद में प्रीति कुमार और टीएम ठाकुर को बेची गई। ईडी का आरोप है कि जमीन की प्रकृति में बदलाव कर खरीद-बिक्री की गई और बाद में उसी जमीन पर बर्लिन अस्पताल का निर्माण कराया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *