नूराबाद थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले एक माह से फरार था। पुरानी रंजिश के चलते सात आरोपियों ने मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी, तभी से यह फरार था। घटना के दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हत्या का आरोपी गिरफ्तार नूराबाद थाना क्षेत्र में बीती 11 दिसंबर को बैंडा गांव में पुराने जमीनी विवाद के चलते साथ नामजद आरोपियों ने ओमप्रकाश गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी । हत्या के बाद पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था । पुलिस को सूचना मिली कि हत्या का आरोपी मनजीत उर्फ कौशल गुर्जर खिरावली गांव में छुपा हुआ है तो पुलिस ने उक्त ठिकाने पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया । प्लानिंग से को हत्या बैंडा गांव के रहने वाले मृतक ओपी उर्फ ओमप्रकाश गुर्जर और राजेंद्र गुर्जर के बीच पुराना जमीनी विवाद चला आ रहा था। इस विवाद के चलते पूर्व में भी इनके बीच झगड़ा हो चुका था । 11 दिसंबर को आरोपियों ने घर लौट रहे ओमप्रकाश गुर्जर को घेर लिया और उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना में पुलिस राजेंद्र ओर उसके एक साथी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है । नूराबाद थाना प्रभारी एसआई सौरभ पुरी के अनुसार हत्या का आरोपी खिरावली गांव में छुपा था घेरा बंदी का उसको गिरफ्तार किया गया है । शेष आरोपी भी जल्द गिरफ्तार होंगे प्रयास जारी है ।


