मुरैना में घास काट रहे युवक को लगी गोली:गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर; शिकारी ने जानवर भगाने किया था फायर

मुरैना के कुठियानी हार गांव में शुक्रवार शाम को खेत में घास काट रहे युवक के पैर में गाेली लग गई। जानकारी के अनुसार गोली किसी शिकारी ने जानवर भगाने के लिए चलाई थी, लेकिन युवक के पैर में जा लगी। घटना के बाद युवक को रात 7:30 बजे जिला अस्पताल मुरैना लाया गया, जहां से उसे ग्वालियर रेफर किया गया। जौरा क्षेत्र के कुठियानी हार गांव निवासी सूरजभान पिता बेचारे सिंह (32) ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह समय अपने घर के पास में खेत में जानवरों के लिए घास काट रहा था। इस दाैरान शाम करीब 5:30 बजे किसी शिकारी ने नीलगाय या अन्य जानवर को भगाने के लिए बंदूक से गोली चला दी। गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर गोली युवक के दाहिने पैर के घुटने के नीचे लगी, युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग माैके पर पहुंचे, उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसका इलाज कर गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया। गोली चलाकर भाग गया शिकारी युवक के चाचा श्रीनिवास ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने आसपास खोजा, लेकिन कोई नजर नहीं आया। संभवत कोई शिकारी होगा जिसने जानवर को खेत से भगाने के लिए गोली चलाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *