मुलेर-बड़ेसेट्टी रोड पर ध्वस्त किया नक्सलियों का स्मारक

भास्कर न्यूज | सुकमा नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के बड़ेसेट्टी क्षेत्र में शुक्रवार को 74वीं वाहिनी की बी कंपनी के जवानों ने तलाशी अभियान के दौरान एक विशाल नक्सली स्मारक की पहचान की। मुलेर कैंप से करीब 7 किमी दूर मुलेर-बड़ेसेट्टी रोड पर स्थित यह स्मारक लगभग 9 फीट ऊंचा था। इसका निर्माण साल 2010 में नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के दौरान किया गया था। यह स्मारक संघम सदस्य नेता मड़कम देवा, महिला नक्सली मड़कम सुक्की और रवा मासा जैसे नक्सलियों की याद में बनाया गया था, जिनका संबंध कांगोरी पारा गांव से था। इस ढांचे को ग्रामीणों और मड़कम भुइया द्वारा मिलकर तैयार किया गया था। पहचान होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षा बलों ने उचित कार्रवाई शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *