मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट:कमर्शियल रन, सीएमआरएस की तारीख अब तक तय नहीं हुई

मेट्रो के कमर्शियल रन को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने तो जनवरी में 6 किमी और जुलाई तक 17.5 किमी में आमजन के लिए मेट्रो ट्रेन शुरू करने की तारीख तय की है, लेकिन अभी तक सुपर कॉरिडोर को लेकर ही स्थिति स्पष्ट नहीं है। सीएमआरएस ऑडिट की तारीख भी तय नहीं हो पाई है। उनके ऑडिट के बाद ही ट्रेन आम जनता के लिए शुरू की जाएगी।
मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य ने शनिवार को इंदौर मेट्रो सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) इंस्पेक्शन के लिए तैयारी को लेकर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने डिपो और स्टेशनों का मौका-मुआयना किया। सभी जरूरी दस्तावेजों का परीक्षण किया। डॉक्यूमेंटेशन का काम पूरा करने के निर्देश दिए। प्रायोरिटी कॉरिडोर के 16 स्टेशन के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। एमआर-10 और खजराना चौराहा पर बन रहे रिसिविंग सब-स्टेशन (आरएसएस) की प्रगति को लेकर जानकारी प्राप्त की। इसे निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *