21 को इंदौर से होगी रवाना:प्रयागराज के लिए चलेगी ‘महाकुंभ पुण्य यात्रा’ ट्रेन

प्रयागराज कुंभ के लिए एक और जहां नई फ्लाइट 11 जनवरी से शुरू होगी। वहीं, रेलवे 21 जनवरी को महाकुंभ पुण्य यात्रा ट्रेन इंदौर से चलाएगा। मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए यह ट्रेन इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा चलाई जा रही है। इन स्टेशनों से गुजरेगी- ट्रेन इंदौर, देवास, उज्जैन, रानी कमलापति व इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी व सतना स्टेशनों से होते हुए जाएगी। यहां से यात्री इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे। 5 रात और 6 दिन की इस यात्रा में प्रयागराज, वाराणसी व अयोध्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। किराया 19 से 27 हजार, इसमें खाना भी
यात्रियों को 19 हजार 950 रुपए प्रति व्यक्ति स्लीपर और 27 हजार 700 रुपए थर्ड एसी किराया होगा। इस पैकेज में ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है। आईआरसीटीसी पोर्टल पर अलग से महाकुंभ प्रयागराज में आईआरसीटीसी टेंट सिटी की बुकिंग भी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *