मेट्रो संग दौड़ा शहर; पहले दिन 5 हजार टिकट बिके:हर फेरे में यात्रियों के चेहरे पर यही भाव- चलो हमारी मेट्रो शुरू तो हुई…

चलो 7 किमी के प्रायोरिटी कॉरिडोर में हमारी मेट्रो चलनी तो शुरू हुई! सुभाष नगर से एम्स के बीच पहले दिन सफर करने वालों के चेहरे पर यही भाव था। रविवार का दिन था, इसलिए मेट्रो के तीनों कोच लगभग भरे रहे। किसी ने नाच-गाकर मेट्रो चलने की खुशी जाहिर की, तो किसी ने इसे नवजात शिशु की तरह बताया। यानी अभी तो मेट्रो एक छोटे हिस्से में चली है। धीरे-धीरे जब यात्री इसमें सफर शुरू करेंगे, तो उन्हें और प्रबंधन, दोनों को इसकी कमियां पता चलेंगी। रविवार को आम यात्रियों के लिए सुबह करीब 9 बजे से मेट्रो का संचालन शुरू हुआ और शाम 7:40 बजे तक चला। शाम 5 बजे तक करीब 5000 टिकट बिके। सुबह 9 बजे चली मेट्रो के तीनों कोच में कुल 212 यात्रियों ने सफर किया। हालांकि, हर कोच में करीब 300 लोग सफर कर सकते हैं। एयरपोर्ट की तरह चेकिंग… गुटखा-बीड़ी बाहर रखवाए गए सहूलियत के साथ थोड़ी समस्या… उम्मीद है जल्द दूर होंगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *