मेले में कानी सिल्क, कतन सिल्क, ट्यूलिप सिल्क और पशमीना साड़ी लोगों को लुभा रही

मोरहाबादी मैदान में चल रहे ट्रेड फेयर में मंगलवार को देर रात तक लोग खरीदारी करते दिखे। कपड़े और आर्टिफिशियल ज्वेलरी के साथ अफगानिस्तान के ड्राई फ्रूट की खरीदारी की। अहमद ने बताया कि इनके स्टॉल में सभी तरह के ड्राई-फ्रूट उपलब्ध हैं। 1500 रुपए किशमिश, खजूर 2200 रुपए, अंजीर 3000 रुपए, पिस्ता 2000 रुपए किलो में मिल रहे हैं। वहीं, मेले में माटी कला बोर्ड की ओर से कई स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें होम डेकोर की चीजों के साथ मिट्टी की ज्वेलरी लोगों को आकर्षित कर रही है। कश्मीर से आए आबिद के स्टॉल पर कश्मीरी साड़ी की कई वेराइटी उपलब्ध हैं, इसमें कानी सिल्क, पशमीना साड़ी, कतन सिल्क, ट्यूलिप सिल्क की साड़ी 1200 से 25000 रुपए में उपलब्ध हैं। राजस्थानी जूती, राजस्थानी पापड़, अचार व कई चीजें उपलब्ध हैं। मंगलवार को उत्पाद व मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने ट्रेड फेयर का भ्रमण किया। आयोजन की सराहना की व कहा कि इस तरह के आयोजन से आर्थिक गतिविधियां बढ़ती हैं। सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता सेमिनार, आज होगा कुकरी शो सर्वाइकल कैंसर और जॉय ऑफ लाइफ पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन िकया गया। शैल्बी डिवाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से सेमिनार में डॉ. स्वाति लाल ने सर्वाइकल कैंसर को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने समय पर जांच करवाने की सलाह दी। वहीं, डॉ. डेनिस ने जॉय ऑफ लाइफ के विचारों को रखा। इस अवसर पर अरुण भरतीया, पीयूष कुमार, सौरव अग्रवाल, रौनक केजरीवाल आदि मौजूद थे। बुधवार को कुकरी शो स्वीट डिश कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन शाम चार बजे से होगा। मेले के स्टॉल घूमते उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद। मेले में रेडिमेड हलवा व स्वीट डिश के स्टॉल पर खूब भीड़ दिखी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *