भास्कर संवाददाता | पाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रांत के पाली में हो रहे 60वें प्रांत अधिवेशन का उद्घाटन राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया। उन्होंने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। यहां 1000 से अधिक विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। ज्ञान शील और एकता के मंत्र के साथ एक संस्कारित छात्रशक्ति के निर्माण करने का काम अभाविप द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि मैंने भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में 30 वर्ष तक कार्य करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष जैसे दायित्वों पर रहते हुए कार्य किया है। लंबे समय तक दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया तथा उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष के रूप में पुनः दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल ने राजस्थान के गौरवपूर्ण इतिहास के रूप में कण कण में बसी वीरता एवं शौर्य का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि युवा देश की रीढ़ होते है आज स्वर्णिम भविष्य युवाओं की राह देख रहा है। हम सभी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को मानते हुए भारत माता को पुनः विश्वगुरु के सिंहासन पर आसीन करेंगे। स्वागत समिति अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने उद्घाटन समारोह में पधारे अतिथियों एवं प्रांत भर की युवा तरुणाई को संबोधित करते हुए स्वागत भाषण रखा एवं स्वागत समिति सचिव प्रमोद लसोड़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पूर्व उत्तर पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्वनी शर्मा ने नारी शक्ति की प्रतीक पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्या बाई होलकर विषय पर भाषण रखा। उन्होंने अहिल्या से लोकमाता अहिल्या बाई तक के जीवन परिचय का उल्लेख किया। लोकमाता अहिल्या बाई होलकर ने एक समृद्ध राज्य की स्थापना की तथा एक शिव भक्त होने के साथ साथ आदर्श नारी का उदाहरण बनी। प्रस्ताविक सत्र में प्रांत मंत्री श्याम शेखावत ने वर्ष भर हुए संगठनात्मक, रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात प्रांत अध्यक्ष डॉ. हीराराम जी ने वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी के पूर्ण होने की घोषणा की। निर्वाचन अधिकारी डॉ. बलवीर चौधरी ने निर्वाचन प्रक्रिया के साथ वर्ष 2024-25 के प्रांत अध्यक्ष दायित्व के लिए डॉ. हीराराम जी एवं प्रांत मंत्री के दायित्व के लिए पूनम भाटी के नाम की घोषणा की। उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पाली के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आज शोभायात्रा निकलेगी : एबीवीपी के द्वारा सोमवार को 2.30 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें रामेश्वरम ताड़केश्वर से राजा राम प्याऊ, LIC ऑफिस, नेहरू पार्क, विवेकानंद सर्कल, व्यास सर्कल, कलेक्ट्रेट, नगर निगम व सूरज पोल तक रहेगा। ^ पुराना हाउसिंग बोर्ड में चार से पांच दिन पहले बड़ी गाड़ी के गुजरने की वजह से सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया। इससे रोज हादसे हो रहे हैं। खतरा बना हुआ है। – जशोदा सोनी। ^मैं घर खाना खाकर दुकान के लिए लौट रहा था कि अचानक से गड्ढे के कारण बैलेंस बिगड़ा और गिर गया। मेरे पैर में चोट लग गई। नगर परिषद और प्रशासन कब ठीक करवाएंगे। – जयनारायण अरोड़ा।


