गांव दौधर गरबी में वीरवार शाम एक युवक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से खेतों में काम करके घर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात कार सवार ने मोटरसाइकिल सवार युवक पर गोली चला दी, जो कि उसके माथे पर जा लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल मोगा से डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया। वारदात की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। थाना बंधनी कलां के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि गांव दौधर गरबी में वीरवार की शाम को लगभग 6:00 बजे इंद्रपाल सिंह 35 साल का युवक अपने दोस्त जसविंदर सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने खेतों से काम खत्म करके वापस घर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात कार सवार ने मोटरसाइकिल सवारो पर गोली चलाई। जो की इंद्रपाल सिंह के माथे पर जा लगी। जिससे दोनों युवक मोटरसाइकिल समेत सड़क पर जा गिरे और इंद्रपाल सिंह की हालत गंभीर होने के चलते उसे तुरंत एंबुलेंस से सिविल अस्पताल मोगा लाया गया।जहां से उसे प्राथमिक मेडिकल सहायता देकर देखकर डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच तेजी से चल रही है ।कार सवार द्वारा इंद्रपाल पर गोली क्यों चलाई कि इसकी जांच चल रही है। जल्द ही कर सवार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


