बालोद| ग्राम मंगचुवा से करतुटोला के बीच मुख्य मार्ग पर टर्निंग के पास बाइक से गिरकर दो लोग घायल हो गए। रंजित कुमार कोरेटी ने बताया कि रविवार को बाइक से दीपक बढई के साथ डीजल लाने रेंगाडबरी गए थे। डीजल नहीं मिलने पर पदगोंदी गांव जा रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित होकर बाइक मुख्य मार्ग के नीचे चला गया। जिससे गिरने से दोनों को चोट लगी है। बाइक को दीपक चला रहा था। बाइक से गिरने के बाद बेहोश हो गया था। घटना के बाद एंबुलेंस व पुलिस को बुलाने दीपक को कहा तो वह भाग गया। मंगचुवा थाने में बाइक चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


