मोबाइल वैन से कोटपूतली-बहरोड़ के गांवों में विधिक जागरूकता अभियान:ग्रामीणों का दी आवश्यक कानूनी जानकारी, 21 दिसंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत पर भी चर्चा

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटपूतली-बहरोड़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान मोबाइल वैन के माध्यम से संचालित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटपूतली-बहरोड़ की अध्यक्ष शिवानी सिंह और सचिव डिम्पल जंडैल के निर्देशानुसार, पीएलवी संजय कुमार जोशी ने इस अभियान के तहत कई गांवों का दौरा किया। इनमें पुरुषोत्तमपुरा, ढ़ाढ़ा सुदरपुरा, रामपुरा, टसकोला, बड़नगर, पावटा, बामनवास, रसनाली और कांकरिया जैसे गांव शामिल थे। जोशी ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता योजना, नालसा व रालसा योजनाओं, महिला एवं वरिष्ठ नागरिक कानूनों तथा श्रमिक अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आगामी 21 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और उसमें मामलों के आपसी समझाइश से समाधान के बारे में भी बताया गया। शिविर के दौरान जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *