मौत की घटना:भांकरोटा हादसे के एक और घायल की मौत, अब 8 भर्ती

भांकरोटा हादसे में घायल एक और व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई। अजमेर का सलीम (29) एसएमएस के बर्न आईसीयू में भर्ती था और 20 प्रतिशत ही बर्न था। इम्युनिटी के बेहद कम होने की वजह से उसे बचा पाना मुश्किल रहा। डॉक्टर्स के मुताबिक सलीम का चेहरा और हाथ बर्न थे। हर संभव प्रयासों के बावजूद उसके मल्टीपल ऑर्गन फेलियर हो गए और शनिवार सुबह करीब छह बजे उसकी मौत हो गई। अब आईसीयू में 8 घायल भर्ती हैं, इनमें 2 वेंटीलेटर पर हैं। मालूम हो कि भांकरोटा हादसे में घायल 33 जनों को बर्न आईसीयू में भर्ती कराया था। सलीम के भाई ने बताया कि हादसे के वक्त मैं पास ही था और अस्पताल लाए तब भी मैं साथ ही था। डॉक्टर्स को भी उम्मीद थी कि वह बच जाएगा, लेकिन शायद अधिक जल जाने के कारण वह नहीं बच सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *