भास्कर न्यूज | बाड़मेर भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा वामन मेश्राम, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा चौधरी विकास पटेल के नेतृत्व में चरणबद्ध राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तीसरे चरण में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम भील ने बताया कि बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की परमिशन रद्द करने के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन घोषित किया गया। आरएसएस बीजेपी के लोगों की ओर से षड्यंत्रपूर्वक दो माह पहले दी हुई परमिशन को अचानक कार्यक्रम शुरू होने के दो दिन पहले रद्द करना यह मौलिक अधिकारों का हनन है। भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गजेंद्र द्रविड ने बताया कि यह अधिवेशन ओबीसी की जाति आधारित जनगणना को लेकर समर्पित था। बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला सह संयोजक किशन नागवंशी ने कहा कि महापुरुषों के संघर्ष से मिले भारतीय संविधान में हक और अधिकारों को समाप्त किया जा रहा है। इस दौरान भारत मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश सेजू ,वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष जय धारू, सोशल मीडिया जिला प्रभारी राजू मूलनिवासी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अशोक लोहार, राजू लोहार, संजू लोहार , दशरथ जयपाल आदि मौजूद रहे।


