मौसम का हाल:राजधानी में आज भी रहेंगे हल्के बादल, रात में कम होगी ठंड

समुद्र से आ रही नमी के कारण राजधानी रायपुर में गुरुवार का मौसम भी बुधवार की तरह ही रहेगा। आसमान में हल्के बादल रहेंगे। दिन का तापमान सामान्य के आसपास और रात में पारा सामान्य से अधिक रहेगा। इससे ठंड कम होगी। ये स्थिति अगले 24 घंटे रहेगी। शुक्रवार के बाद मौसम साफ होने के साथ ही रात के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। राजधानी में बुधवार को आसमान में हल्के बादल रहे। सुबह हवा में नमी 77 फीसदी थी। यह शाम तक 51 प्रतिशत के आसपास रह गई। आसमान में 40 फीसदी बादल छाए रहे। हवा की रफ्तार भी तीन किमी प्रति घंटे की रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। शुक्रवार से हालात थोड़े बदलेंगे। आसमान साफ होगा। इससे दिन के तापमान में वृद्धि होगी और रात का पारा गिरने लगेगा। गुरुवार को रायपुर में दिन का तापमान 27 और रात में पारा 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *