मौसम का हाल:रायपुर में आज दोपहर-शाम में हल्के बादल, दिन का पारा बढ़ने से गर्म होगा मौसम

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दोपहर-शाम आसमान में हल्के बादल रहेंगे। तापमान में भी वृद्धि होगी। इससे मौसम गर्म होगा और गर्मी भी महसूस होने लगेगी। प्रदेश के उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में भी अगले कुछ दिनों में
अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। पूर्व पश्चिमी द्रोणिका पूर्वी मध्यप्रदेश से उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड, गंगेय पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश होते हुए असम तक फैली हुई है। इस सिस्टम के कारण समुद्र से नमी आ रही है। गुरुवार को भी राजधानी रायपुर और दुर्ग में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई। कहीं-कहीं पर ओले भी गिरे हैं। नमी बनी होने के कारण अगले एक-दो दिनों में प्रदेश के छह से सात जिलों में गरज-चमक और अंधड़ के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात की वजह से मौसम बदला हुआ है। इस वजह से दिन और रात का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।
बढ़ने लगा है तापमान
राजधानी समेत प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य के बराबर बना हुआ है। गुरुवार को रायपुर में अधिकमत तापमान 39.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। बिलासपुर में 40.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह नार्मल से 0.2 डिग्री कम रहा। पेंड्रारोड, अंबिकापुर, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर आदि जगहों पर दिन का तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 41 डिग्री रिकार्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री अंबिकापुर में रहा। शुक्रवार को रायपुर में दिन का तापमान 40 और रात में 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
बस्तर संभाग में 20 अप्रैल तक हल्की बारिश
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग के मुताबिक 20 अप्रैल तक संभाग के जिलों में मौसम बदला रहेगा और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *