मौसम विभाग:ठिठुरन और कंपकंपी के बीच पारा 5.5 डिग्री किया रिकॉर्ड

बीती रात का पारा वापस 5.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। हल्के बादलों के कारण रात में कोहरा कम रहा मगर सुबह कोहरे ने लोगों को परेशान किया। गुरुवार सुबह ठिठुरन और कंपकंपी रही। इससे अंदाजा हो गया था कि पारे की सुई वापस नीचे की ओर आ गई है। आने वाले दो दिन तापमान एक से दो डिग्री बढ़ेगा। 4 जनवरी से वापस तापमान लुढ़केगा। दरअसल दिन में निम्न परत के बादलों को छोड़ बाकी समय आसमान साफ रहा है। आसमान साफ होते ही रात को ओस गिरती है। ओस गिरने के साथ हल्की हवा लोगों को कंपा देती है। वैसा ही बीती रात हुआ। पहले तो हवा चली। फिर रात को ओस भी गिरी। इसलिए सुबह कंपकंपी और ठिठुरन का दौर जारी रहा। सुबह 10 बजे तक तो यूं लगा मानो हवा में बर्फ घुली है। 11 बजे हल्की धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की। लोग धूप में बैठ रहे। छतों पर महिलाओं ने भी धूप का आनंद लिया। छुट्टियां होने के कारण बच्चे भी दिन भर गली मोहल्लों में उछल कूद करते रहे। हालांकि सर्दी का असर दिन में भी रहा मगर सुबह सर्दी से ठिठुर रहे लोगों को धूप में राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक 4 जनवरी तक तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी लेकिन उसके बाद वापस तापमान गिरेगा। यानी मकर संक्रांति तक तो लोगों को कड़ाके की सर्दी सहन करनी ही होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *