युवक की हत्या कर शव मोतिहारा नदी में फेंका

भास्कर न्यूज| दुमका 35 साल के युवक की हत्या कर शव को जरमुंडी के तारणी गांव के समीप बहने वाली मोतिहारा नदी में फेंक दिया गया। शनिवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया। पानी के करीब चार दिन पड़े रहने की वजह से शव पूरी तरह से फूल गया था। पुलिस को भी हत्या लग रही है। पहचान नहीं होने की वजह से शव को पोस्टमार्टम के बाद तीन दिन के लिए सुरक्षित रख दिया गया है। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार करेगी। शनिवार की सुबह ग्रामीण नदी की ओर से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही जरमुंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। शव फूल जाने की वजह से यही कयास लगाया जा रहा है कि उसकी मौत करीब चार दिन पहले हुई है। मृतक के शरीर पर सारे कपड़े थे, इसलिए उसके डूब के मरने की आशंका नहीं लगी। अगर मरने वाला शराबी थी, तो वह इतनी दूर नदी के करीब क्यों जाएगा। पुलिस को भी लगा कि युवक की मौत साधारण नहीं है। जरूर उसके साथ कुछ अनहोनी हुई है। पुलिस का कहना है कि युवक जरमुंडी का रहने वाला नहीं है। अगर होता तो घरवाले गुम होने की शिकायत जरूर दर्ज कराते। हो सकता है कि कहीं और हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया है। पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *