अमृतसर | थाना बी-डिवीजन की पुलिस ने युवक के साथ मारपीट करने के मामले में 6 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान प्रीतम सिंह, मिठा, गगन, बलदेव, हैप्पी के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में न्यू गुरनाम नगर निवासी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।


