यूपी में आज से 5 दिन बारिश:20 शहरों में घना कोहरा, सबसे ठंडा अयोध्या, प्रयागराज में पारा 30 डिग्री, मार्च जैसी फरवरी

यूपी में आज से फिर मौसम बदलेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 20 शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 50 मीटर है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से नया विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे 3 से 7 फरवरी तक बारिश का दौर चलेगा। रविवार को लगातार तीसरे दिन प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 30°C दर्ज किया गया। वहीं सबसे ठंडा शहर अयोध्या रहा। यहां तापमान 9°C रिकॉर्ड किया गया। BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे पूरे प्रदेश में 5 दिन तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार जनवरी में पूरे उत्तर भारत में कम बारिश की वजह से ठंड के दिन कम हो गए और समय से पहले ही गर्मी शुरू हो गई है। यूपी में इस साल जनवरी में बारिश सामान्य से 80 फीसदी कम हुई है। इस वजह से फरवरी की शुरुआत में ही मार्च जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम का अनुमान 3 फरवरी : यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है। सुबह-शाम कोहरा देखने को मिलेगा। विजिबिलिटी 100-500 मीटर तक रहेगी। 4 फरवरी : पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है। सर्द हवाएं भी चलेंगी। पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। 5 फरवरी : पश्चिमी-पूर्वी यूपी में बारिश हो सकती है। सुबह-शाम कोहरा देखने को मिलेगा। सर्द हवाओं से गलन बरकरार रहेगी। सहारनपुर में छाया हल्का कोहरा
सहारनपुर में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस। AQI 280 पर है। जो बीते दिनों से कम है। 3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। गेहूं की फसल के बचाव के लिए उपाय कृषि वैज्ञानिक रोहित कुमार ने कहा- दिन का तापमान 30 से 32°C और रात का तापमान 15°C से नीचे रहता है, तब तक किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। रात और दिन का तापमान मिलाकर औसत 22°C गेहूं की पैदावार के लिए सबसे उत्तम माना गया है। औसत तापमान 24°C तक को फसल सहन कर सकती है। लेकिन, दिन का तापमान 35°C से ऊपर होने पर गेहूं के बनने वाले दानों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बढ़े हुए उच्च तापमान से बचने के लिए किसानों को आवश्यकता अनुसार हल्की सिंचाई करने की सलाह दी जाती है, जब तेज हवा चल रही हो तो सिंचाई रोक दें। अन्यथा फसल के गिरने से नुकसान हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *