यूरिया के लिए ब्लॉकवार नोडल अधिकारी नियुक्त:मांग, उपलब्धता, और वितरण संबंधी समस्याओं का करेंगे समाधान

कोटपूतली जिले में यूरिया की आपूर्ति लगातार जारी है। हाल ही में जिले को 121 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुआ, जिसका वितरण कृषि पर्यवेक्षक और सहायक कृषि अधिकारियों की देखरेख में किसानों को टोकन देकर शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। यूरिया की मांग, उपलब्धता और वितरण से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ब्लॉकवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये अधिकारी किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निवारण करेंगे। सभी ब्लॉकों में उर्वरक की उपलब्धता पर कड़ी नजर रखने और शिकायतों के समाधान के लिए इन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त निदेशक कृषि लीलाराम जाट ने बताया कि कोटपूतली के लिए लक्ष्मण गुवारिया (कृषि अधिकारी, मो. नं. 9887340934), बानसूर एवं नारायणपुर के लिए यादराम गुर्जर (कृषि अधिकारी, मो. नं. 7742107852), पावटा के लिए अशोक कुमार (कृषि अधिकारी, मो. नं. 9928653050), विराटनगर के लिए गिरधारी लाल गुर्जर (कृषि अधिकारी, मो. नं. 9587937272), बहरोड़ के लिए राकेश कुमार यादव (सहायक निदेशक, मो. नं. 9414790130) और नीमराणा के लिए रेणु कुमारी (कृषि अधिकारी, मो. नं. 7427871653) को यह जिम्मेदारी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *