सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा है कि अधिकारी गण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए माइक्रो मैनेजमेंट करें। चले तबके और जरूरतमंद हर व्यक्ति को सरकार की ओर चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं का लाभ मिल सके। अविनाश गहलोत सोमवार को विभाग के मुख्यालय ‘अम्बेडकर भवन’ में योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। गहलोत ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणाओं में लम्बित बिन्दुओं पर चर्चा की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं की अब तक की प्रगति रिपोर्ट जानी है। बैठक में अनुप्रति कोचिंग योजना की नवीनतम अपडेशन, छात्रावास में सामान क्रय के लिए गठित संभागीय कमेटियों की प्रगति रिपोर्ट भी ली। इस दौरान विभाग की ओर से संचालित समस्त योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इन मुद्दों पर चर्चा की घई इस दौरान नए ब्लॉक्स में कार्यालय खोलने, भवन निर्माण एवं पदों की स्वीकृति पर चर्चा हुई। नए जिलों के कार्यालयों में एवं 68 ब्लॉक कार्यालयों में कम्प्यूटरीकरण और सूचना सहायक या मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों का सृजन, विभागीय सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की वरीयता सूची का समय पर प्रकाशन या डीपीसी करवाया जाना, छात्रावासों में प्रवेश, पोषाहार, मरम्मत, नवाचार आदि के कार्यक्रम पर चर्चा की गईं। बैठक में विभाग की ओर से संचालित छात्रावास के उचित प्रबंधन के लिए स्थानीय स्तर पर छात्रावास प्रबंधन समिति के गठन के संबंध में अल्पसंख्यक प्रमाण-पत्र जारी किए जाने संबंधी प्रावधानों की जानकारी लेकर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने यूडीआईडी कार्ड (दिव्यांग पहचान पत्र) एवं सर्कुलर डिस्ट्रोफी से पीड़ित लोगों को जिलेवार दी जा रही इलेक्ट्रिक व्हील चेयर की भी जानकारी ली।


