रणथंभौर टाइगर रिजर्व यूं तो टाइगर साइटिंग के लिए देश और दुनिया जाता है। यहां सबसे सुलभता से टाइगर साइटिंग होती है। यहां कभी कभार टाइगर की टेरिटोरियल फाइट भी देखने को मिल जाती है, लेकिन आज सुबह की पारी में जो नजारा दिखाई दिया। उसे देखकर पर्यटकों को रोंगटे खड़े हो गए। रणथंभौर के जोन नंबर तीन में दो मगरमच्छ के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली, जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। मगरमच्छों के बीच हुआ खूनी संघर्ष रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर तीन में सुबह की पारी में यह दुर्लभ नजारा देखने को मिला। यहां दो मगरमच्छों के बीच घंटों तक जबरदस्त भिड़ंत हुई। जोन नंबर तीन के लेक एरिया में दो मगरमच्छ एक दूसरे के खून के प्यासे बन गए। यहां एक मगरमच्छ ने दूसरे प्रतिद्वंद्वी को करीब 45 मिनट तक अपने जबड़ों में जकड़े रखा। इस दौरान पानी में जोरदार पलटियों से पूरा तालाब दहशत और गूंज से भर उठा। हालांकि सफारी का समय पूरा होने के चलते पर्यटकों को इस पूरी लड़ाई के अंत का मालूम नहीं चल सका। इस पूरे वाकया को बिग कैट सफारी के निदेशक विजय सिंह मीणा और वेदांता ग्रुप की प्रिया अग्रवाल ने कैमरे में कैद में कर लिया। सफारी के बाद दैनिक भास्कर डिजिटल के साथ इस वीडियो को बिग कैट सफारी के निदेशक विजय सिंह मीणा ने साझा किया। वहीं प्रिया अग्रवाल को यहां रिद्धि का मेल सब-एडल्ट शावक के भी दीदार किए। आपको बता दें कि रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में वाइल्ड लाइफ में टाइगर टेरेटोरियल फाइट, साउथ बीयर फाइट, लेपर्ड फाइट के बाद अब क्रोकोडायल फाइट देखने को मिली है। जिसे देखकर पर्यटक खासे उत्साहित नजर आए हैं। उल्लेखनीय है कि रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में मगरमच्छ की संख्या करीब 475 के आस पास है।


