रतलाम में दुनिया का पहला ‘सुख शक्ति ध्यान केंद्र’:इन्फोसिस फाउंडर नारायण मूर्ति करेंगे उद्घाटन, 30 हजार स्क्वेयर फीट में बना है धाम

रतलाम में विश्व के पहले ‘सुख शक्ति धाम ध्यान केंद्र’ का लोकार्पण आज (रविवार, 4 जनवरी) होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए पद्म विभूषण और आईटी कंपनी इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति बतौर मुख्य अतिथि रतलाम पहुंचे हैं। सागोद रोड पर बिबड़ौद के पास एक्सप्रेस सिटी में बने इस धाम का निर्माण मुंबई की ‘देश अपनाएं फाउंडेशन’ की सहयोगी संस्था ‘सत्य विज्ञान फाउंडेशन’ ने कराया है। सुबह 10:30 बजे होगा कार्यक्रम, मंत्री कश्यप भी रहेंगे
कार्यक्रम संयोजक मुकेश जैन ने बताया कि लोकार्पण समारोह सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई निवासी और इनाम सिक्योरिटीज के डॉ. वल्लभ भंसाली करेंगे। इस दौरान मप्र के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, फोर्स मोटर्स के चेयरमैन अभय फिरोदिया और टॉरेंट समूह के मानद चेयरमैन सुधीर मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। किसी धर्म से नहीं बंधा, कोई भी कर सकेगा ध्यान
यह देश का अपनी तरह का पहला ध्यान केंद्र है। खास बात यह है कि यह धाम किसी धर्म, पंथ या संप्रदाय से बंधा हुआ नहीं है। यहां सभी धर्मों के लोग आकर ध्यान कर सकेंगे। इसका उद्देश्य ध्यान के माध्यम से लोगों को खुद से सवाल करने, स्वयं को सुधारने और आंतरिक बदलाव के जरिए समाज में पॉजिटिव असर डालने के लिए प्रेरित करना है। 13 हजार स्क्वेयर फीट में पंचमुखी भवन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *