रतलाम में दूध के भाव बढ़ाने की तैयारी:किसान और दूध उत्पादकों की हुई बैठक, 1 फरवरी से बढ़ सकते हैं दाम

रतलाम में 1 फरवरी से दूध के भाव बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। रतलाम क्षेत्र के दूध उत्पादक किसानों की बैठक बुधवार को हुई। किसानों ने 9 रुपए प्रति लीटर दूध के भाव बढ़ाने का निर्णय लिया। बुधवार दोपहर पशु पालक और किसानों की श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर में बैठक हुई। बैठक में रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के भाटी बडोदिया, सागोद, मूंदडी, बाजेड़ा समेत 20 से अधिक गांव के दूध उत्पादक शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया है कि 1 फरवरी से 60 रुपए प्रति लीटर के मूल्य पर दूध विक्रेताओं को देंगे। वर्तमान में दूध उत्पादकों द्वारा 51 से 52 रुपए प्रति लीटर में विक्रेताओं को दूध दिया जा रहा है, जो बाजार में 55 से 60 रुपए प्रति लीटर के भाव में बिक रहा है। बैठक में किसान और मवेशी पलकों ने निर्णय लिया कि यदि दूध के दाम बढ़ाने की मांग नहीं मानी जाती है तो दुग्ध उत्पादक किसान हड़ताल करेंगे। भाव बढ़ने पर जनता पर होगा असर वर्तमान में दूध उत्पादक किसान 50 से 52 रुपए प्रति लीटर में विक्रेताओं को दूध दे रहे हैं और आम जनता को यह दूध 55 रुपए प्रति लीटर के भाव में मिल रहा है। यदि दुग्ध उत्पादकों की मांग के अनुसार भाव 60 रुपए प्रति लीटर होता है तो आम जनता को भी महंगाई का झटका लगेगा और दूध के दाम 65 रुपए प्रति लीटर तक हो सकते हैं। दो साल से कर रहे मांग दूध उत्पादक बाबूलाल चौधरी मुंदड़ी ने बताया कि पिछले 2 साल से उत्पादक दूध के दाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। खल, कपस्या, भूसा सभी चीज के दाम बढ़ गए हैं, ऐसे में दूध उत्पादकों के लिए भी दूध का दाम बढ़ाना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *