रांची की पूजा लकड़ा को ग्लोबल क्वीन वर्ल्ड व खूंटी की अभिजल कंडुलना को ट्राइबल क्वीन अर्थ का खिताब, अलीशा को मिला स्पेशल जूरी अवार्ड

रांची की पूजा लकड़ा ट्राइबल ग्लोबल क्वीन वर्ल्ड और खूंटी की अभिजल कंडुलना ट्राइबल क्वीन अर्थ चुनी गई हैं। वहीं रांची की अलीशा गौतम उरांव को स्पेशल जूरी अवार्ड मिला है। वर्ल्ड ग्लोबल ट्राइबल क्वीन प्रतियोगिता-2025 ओडिशा के भुवनेश्वर में रामादेवी वीमेंस यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई थी। इसमें 15 देशों की सैकड़ों आदिवासी युवतियों ने हिस्सा लिया। सभी ने अपनी पारंपरिक पोशाक पहनकर अपनी जन​जाति का प्रतिनिधित्व किया। यह प्रतियोगिता 3 कैटेगरी में हुई, जिसमें स्टेट, नेशनल व इंटरनेशनल क्वीन चुनी गई। स्टेट प्रतियोगिता में सिर्फ ओडिशा की युवतियां ही शामिल हुईं। वहीं नेशनल में देशभर की यु​वतियों ने हिस्सेदारी की। इंटरनेशनल कैटेगरी में अलग-अलग साल में विजेता हुई युवतियों के बीच मुकाबला हुआ। नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिता में झारखंड की 10 युवतियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 3 ने 5 खिताब पर कब्जा किया। बेटी को लेकर अलीशा के रैंप वॉक ने जूरी अवॉर्ड दिलाया नेशनल कैटेगरी में खूंटी की अभिजल कंडुलना विजेता बनीं। वहीं मध्य प्रदेश की रिंकी भाबर फर्स्ट रनरअप और रांची की अलीशा गौतम सेकेंड रनरअप रहीं। जबकि छत्तीसगढ़ की नंदा नाग को थर्ड रनरअप घोषित किया गया। इंटरनेशनल मुकाबले में जिम्बाब्वे की तंडाई ग्वाटिपे को ट्राइबल ग्लोबल क्वीन यूनिवर्स का खिताब मिला। रांची की अलीशा गौतम उरांव ने अपनी छोटी-सी बिटिया को लेकर रैंप वॉक किया, जिसे जजों ने खूब सराहा और स्पेशल जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *