रांची मेयर की कुर्सी के दंगल में 11 और बुंडू नगर पंचायत अध्यक्ष के 7 दावेदारों में होगा मुकाबला

रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत के चुनाव के लिए शुक्रवार को नाम वापसी का समय समाप्त होने के साथ प्रत्याशियों की सूची फाइनल हो गई है। अंतिम दिन रांची में मेयर पद के लिए नामांकन भरने वाले 19 में 8 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। अब रांची के मेयर की कुर्सी के लिए कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बच गए हैं। वहीं, बुंडू नगर पंचायत के चुनाव में कुल 7 दावेदार चुनाव मैदान में बचे हैं। अब इनके बीच ही मुकाबला होगा। शनिवार को चुनाव चिन्ह का वितरण किया जाएगा। इसके बाद चुनाव प्रचार भी शुरू हो जाएगा। रांची मेयर के लिए इनके बीच होगा दंगल
रमा खलखो रौशनी खलखो, देवी दयाल मुंडा, सोनू खलखो, सुजाता कच्छप, सुमन कांत तिग्गा, विनोद कुमार बड़ाईक, प्रवीण कच्छप, किरण कुमारी, सुरेंद्र लिंडा, सुजीत बिजय आनंद कुजूर।
वार्ड सदस्य के 14 प्रत्याशियों का पर्चा रद्द
बुंडू नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए अब इनके बीच मुकाबला : घासीराम उरांव, जितेंद्र उरांव, राजेश उरांव, रितेश कुमार पातर, विजय बड़ाईक, शंकर सिंह मुंडा, श्रीकृष्ण मुंडा।
प्रत्याशी वार्ड अनीता गाड़ी 3 दिवगीमनी होरो 4 दिव्या कच्छप 8 रंजना चौधरी 15 मोहम्मद शकील 16 प्रत्याशी वार्ड कुसुम देवी 18 मोहम्मद शमीम 22 पद्मा देवी 29 राकेश कु. चौधरी 38 अशोक कुमार 38 प्रत्याशी वार्ड कृष्णा दास 40 प्रवीण कच्छप 47 बुंडू नगर पंचायत सुमित्रा देवी 2 सत्यवती देवी 12

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *