रांची विवि : अगले सप्ताह लगेगा वेतन निर्धारण कैंप

रांची| रांची यूनिवर्सिटी में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा अगले सप्ताह आयोजित होने वाले वेतन निर्धारण कैंप की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कैंप में कर्मचारियों की वेतन निर्धारण से जुड़ी लंबित समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण किया जाएगा। कैंप की सभी तैयारियों की मॉनिटरिंग डिप्टी रजिस्ट्रार-1 डॉ. अजय लकड़ा कर रहे हैं। विश्वविद्यालय मुख्यालय और कॉलेजों से प्राप्त लंबित मामलों का प्रस्ताव तेजी से तैयार हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार, बीते दो दिनों में लगभग 300 कर्मचारियों की वेतन निर्धारण समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *